मुफ़्त · साइन-अप नहीं · कुछ भी अपलोड नहीं

कृतिदेव से यूनिकोड कन्वर्टर, बिल्कुल सही

KrutiDev to Unicode converter

Kruti Dev, DevLys या चाणक्य का टेक्स्ट पेस्ट कीजिए, यूनिकोड हिंदी (मंगल) तुरंत मिलेगी। बीच का ⇄ बटन दबाकर यूनिकोड से कृतिदेव भी बना सकते हैं। सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है।

कृतिदेव और यूनिकोड में फ़र्क

कृतिदेव (Kruti Dev 010) में फ़ाइल असल में अंग्रेज़ी अक्षर रखती है और फ़ॉन्ट उनके ऊपर हिंदी बनाता है। इसलिए फ़ॉन्ट न होने पर “fgUnh” जैसे अक्षर दिखते हैं। यूनिकोड (जैसे मंगल या निर्मला) में फ़ाइल सचमुच हिंदी अक्षर रखती है, इसलिए वह हर फ़ोन, ईमेल, वेबसाइट और गूगल सर्च में सही दिखती है।

आज सरकारी पोर्टल, ई-ऑफ़िस और ज़्यादातर फ़ॉर्म यूनिकोड माँगते हैं, जबकि पुरानी फ़ाइलें कृतिदेव या देवलिस में हैं। यह कन्वर्टर उसी काम के लिए है।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. टेक्स्ट पेस्ट करें
    Word, Excel, PDF या ईमेल से कॉपी करके बाएँ बॉक्स में पेस्ट करें।
  2. नतीजा पढ़ें
    पेस्ट करते ही बदल जाता है। जाँचने लायक शब्द नतीजे में चिह्नित दिखते हैं।
  3. कॉपी या डाउनलोड करें
    नतीजा कॉपी करें या टेक्स्ट फ़ाइल में सेव करें। उल्टी दिशा के लिए ⇄ बटन दबाएँ।

लोग यह कन्वर्टर क्यों चुनते हैं

कठिन शब्द भी सही

रेफ़ (र्), संयुक्त अक्षरों से पहले छोटी इ, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, नुक़्ता और चंद्रबिंदु नियमों से बदले जाते हैं, अंदाज़े से नहीं। हर रिलीज़ पर 200 कठिन शब्दों की जाँच होती है।

टाइपिंग की ग़लतियाँ सुधारता है

पुरानी फ़ाइलों में द्य की जगह घ, फ़ालतू छोटी इ या दो बार लगी मात्रा आम है। जहाँ सही शब्द साफ़ हो, वहाँ सुधार कर सूची दिखाई जाती है। जहाँ शक हो, वहाँ शब्द केवल चिह्नित होता है।

फ़ॉन्ट ख़ुद पहचानता है

कृतिदेव, देवलिस, चाणक्य, वॉकमैन-चाणक्य या श्री-लिपि: पेस्ट करते ही पुराना फ़ॉन्ट पहचान लिया जाता है। PDF से कॉपी किए उलटे-पुलटे अक्षरों के लिए भी काम का।

दोनों दिशाएँ, एक बॉक्स

पुराने फ़ॉन्ट से यूनिकोड, या पुराने सिस्टम और प्रिंटर के लिए यूनिकोड से कृतिदेव। तीर दबाइए, दिशा बदल जाएगी।

कुछ भी अपलोड नहीं

पूरा काम इसी पेज में होता है। पेज खोलकर इंटरनेट बंद कर दीजिए, कन्वर्टर फिर भी चलेगा।

मुफ़्त, बिना साइन-अप, बिना सीमा

जितना चाहें, जितनी बार चाहें बदलें। पैसे केवल Office add-in के हैं, पूरी फ़ाइलों के लिए।

पूरी फ़ाइल बदलिए, सिर्फ़ टेक्स्ट नहीं

एक पैराग्राफ़ के लिए पेस्ट करना ठीक है। 40 पेज की Word फ़ाइल या 5,000 पंक्तियों की Excel शीट में पेस्ट करने से बोल्ड, टेबल, सेल फ़ॉर्मेटिंग और फ़ॉर्मूले चले जाते हैं। Hindi Converter add-in Word, Excel और PowerPoint के अंदर रहकर फ़ाइल वहीं बदलता है।

फ़ॉर्मेटिंग जस की तस

केवल हिंदी बदलती है। अंग्रेज़ी शब्द, बोल्ड, रंग, टेबल और फ़ॉर्मूले नहीं छेड़े जाते।

स्कैन, प्रीव्यू, अनडू

बदलने से पहले देखिए क्या बदलेगा, और एक क्लिक में वापस लीजिए।

7 दिन मुफ़्त

ट्रायल के लिए न साइन-इन, न कार्ड। उसके बाद 1, 6 या 12 महीने के लिए एक बार भुगतान। कोई ऑटो-डेबिट नहीं।

Office add-in देखें कीमत

सवाल-जवाब

क्या यह कृतिदेव से यूनिकोड कन्वर्टर मुफ़्त है?

हाँ। यह कन्वर्टर पूरी तरह मुफ़्त है, न साइन-अप, न कोई सीमा। पूरी Word या Excel फ़ाइल को फ़ॉर्मेटिंग के साथ बदलने के लिए Office add-in है, जिसका 7 दिन का ट्रायल मुफ़्त है।

कृतिदेव को मंगल फ़ॉन्ट में कैसे बदलें?

कृतिदेव टेक्स्ट को इस पेज के बाएँ बॉक्स में पेस्ट कीजिए। दाएँ बॉक्स का यूनिकोड टेक्स्ट कॉपी करके Word में पेस्ट कीजिए, वह मंगल या निर्मला फ़ॉन्ट में दिखेगा।

यूनिकोड को कृतिदेव में कैसे बदलें?

दोनों बॉक्स के बीच का ⇄ बटन दबाइए और यूनिकोड टेक्स्ट पेस्ट कीजिए। नतीजा Word में पेस्ट करके फ़ॉन्ट Kruti Dev 010 चुन लीजिए।

PDF से कॉपी करने पर हिंदी की जगह अंग्रेज़ी अक्षर आ रहे हैं, क्या यह ठीक होगा?

ज़्यादातर मामलों में हाँ। वह पुराने फ़ॉन्ट का टेक्स्ट है जिसका फ़ॉन्ट छूट गया। उसे यहाँ पेस्ट कीजिए, फ़ॉन्ट अपने-आप पहचान लिया जाएगा।

नतीजे में कुछ शब्द चिह्नित क्यों हैं?

ये वे शब्द हैं जो बदलने के बाद ग़लत लगते हैं, जैसे बिना अक्षर की मात्रा। लगभग हमेशा इसका मतलब मूल टेक्स्ट में टाइपिंग की ग़लती होता है। बस उन्हीं शब्दों को जाँच लीजिए।

कौन-कौन से फ़ॉन्ट चलते हैं?

कृतिदेव और देवलिस पूरी तरह, दोनों दिशाओं में। चाणक्य, वॉकमैन-चाणक्य और श्री-लिपि से यूनिकोड अभी बीटा में हैं।

क्या मेरा टेक्स्ट कहीं अपलोड होता है?

नहीं। पूरा काम आपके ब्राउज़र में होता है। आप इंटरनेट बंद करके भी कन्वर्ट कर सकते हैं।

और मुफ़्त टूल

KrutiDev to Unicode

Kruti Dev 010 text to Unicode (Mangal), with auto-detect.

Unicode to KrutiDev

Mangal or any Unicode Hindi back to Kruti Dev 010.

DevLys to Unicode

DevLys 010 text to Unicode Hindi.

Unicode to DevLys

Unicode Hindi to DevLys 010 for old files.

Chanakya to Unicode

Chanakya and Walkman-Chanakya to Unicode (beta).

Shree-Lipi to Unicode

Shree-Lipi 0702 / 0708 text to Unicode (beta).

English to Hindi typing

Type “namaste” and get “नमस्ते”. No Hindi keyboard needed.